मुरादाबाद: पांच बेटियां होने पर महिला को घर से निकाला, 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी न होने और पांच बेटियां होने पर तलाक देकर महिला को मारपीट कर निकालने में पति समेत 16 ससुराली फंस गए हैं। मूंढापांडे में रहने वाली पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी के आदेश पर महिला थाने में पति समेत 16 ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई …
मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी न होने और पांच बेटियां होने पर तलाक देकर महिला को मारपीट कर निकालने में पति समेत 16 ससुराली फंस गए हैं। मूंढापांडे में रहने वाली पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी के आदेश पर महिला थाने में पति समेत 16 ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के ग्राम दलपतपुर निवासी कोमल ने कुछ दिनों पहले एसएसपी को पत्र दिया।
कोमल का कहना था कि था कि करीब आठ साल पहले उसका निकाह रामपुर जिले की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के अजीतपुर निवासी अजहर हुसैन के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ससुराली खुश नहीं थे और वह पांच लाख रुपए और बाइक की मांग कर रहे थे। कोमल के अनुसार वह किसी तरह ससुरालियों का उत्पीड़न सहती है। उत्पीड़न की हद तब हो गई कि उसके पांच बेटियां हो गई। बेटा न होने पर पति व अन्य ससुराली खफा हो गए। कई बार मायके वालों ने समझौते के प्रयास किए लेकिन बात नहीं बनी।
आरोप है कि बेटा न होने पर पति ने दूसरा निकाह कर लिया। विरोध करने पर कहने लगा कि उसे बेटा चाहिए, बेटियों का खर्चा वह नहीं उठाएगा। कोमल की सूचना पर मायके वाले पहुंचे तो ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया। उसने सिविल लाइंस और मूंढापांडे थाने में तहरीर भी दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
एसएसपी ने महिला थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। एसएसपी के आदेश के बाद महिला थाने में पति अजहर हुसैन, ससुर साबिर अली समेत कबीरन जहां, आमिर, ताहिर, जीनत, रीना, फिरोज जहां, कैसर जहां, रजिया, इशरत जहां, पप्पू, शफीक, मुख्तियार, असिद व शिवानी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
