मुरादाबाद : मां के साथ आ रही किशोरी रास्ते से गायब
मुरादाबाद, अमृत विचार। सम्भल स्थित अपने पैतृक गांव से मां के साथ आ रही किशोरी रास्ते से गायब हो गई। मां ने जब किशोरी को गायब देखा तो होश उड़ गए। काफी खोजबीन करने के बाद भी किशोरी का सुराग नहीं लगा। शक के आधार पर वह पुलिस के साथ दो युवकों के घर पहुंची …
मुरादाबाद, अमृत विचार। सम्भल स्थित अपने पैतृक गांव से मां के साथ आ रही किशोरी रास्ते से गायब हो गई। मां ने जब किशोरी को गायब देखा तो होश उड़ गए। काफी खोजबीन करने के बाद भी किशोरी का सुराग नहीं लगा। शक के आधार पर वह पुलिस के साथ दो युवकों के घर पहुंची तो वह भी गायब थे। जिस पर पीड़िता ने दोनों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। एसएसपी ने मझोला थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
मझोला थाना क्षेत्र के आजाद फैक्ट्री निवासी सत्यप्रकाश का मूलत: घर सम्भल जिले के ग्राम लखौरी जलालपुर में हैं। उनकी पत्नी रिंकी देवी अपनी बेटे रूबी चाहल के साथ अपने गांव गई थी। 25 फरवरी को वह गांव से वापस मुरादाबाद लौटी। बताते हैं कि आजादनगर में रिक्शे से उतरने के बाद वह बेटी के संग अपने घर जाने लगी।
रिंकी देवी के अनुसार रास्ते में करंट की चपेट में एक लड़का आ गया। जिस पर वह खड़े होकर उसे देखने लगी, इस बीच उनके पीछे आ रही बेटी गायब हो गई। करीब पांच मिनट बाद जब ध्यान दिया तो बेटी नहीं थी। जिस पर उन्होंने उसकी तलाश कर दी।
काफी तलाश करने के बाद जब रूबी का सुराग नहीं लगा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। फिर शक के आधार पर वह पुलिस को लेकर आजादनगर में रहने वाले दो लड़कों के घर गई, जिस पर वह दोनों भी गायब थे। रिंकी देवी ने मंगलवार को दोनों लड़कों पर अपहरण का शक जताते हुए एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर उन्होंने मझोला थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
