जरी-जरदोजी व बांस के उत्पादों का गुणगान करेगा प्रवेश द्वार
बरेली, अमृत विचार। अभी दिल्ली की तरफ से बरेली शहर आने लोग परसाखेड़ा चौक पर झुमका के दीदार कर ‘मेरा साया’ फिल्म का गाना गुनगुनाते लगते हैं। इसी तरह लोग जरी-जरदोजी और बांस के गुणगान करें, इसी सोच के साथ जिला प्रशासन ने जरी-जरदोजी व बांस के उत्पादों की पहचान जमीन पर उतारने के लिए …
बरेली, अमृत विचार। अभी दिल्ली की तरफ से बरेली शहर आने लोग परसाखेड़ा चौक पर झुमका के दीदार कर ‘मेरा साया’ फिल्म का गाना गुनगुनाते लगते हैं। इसी तरह लोग जरी-जरदोजी और बांस के गुणगान करें, इसी सोच के साथ जिला प्रशासन ने जरी-जरदोजी व बांस के उत्पादों की पहचान जमीन पर उतारने के लिए कार्ययोजना बनाई है।
प्रशासन जरी-जरदोजी व बांस के उत्पादों को शामिल करते हुए शाहजहांपुर रोड पर बड़ा बाईपास तिराहा पर भव्य गेट बनवाएगा। यह गेट कई चीजों से सुसज्जित होगा ताकि इसे देखने वाले लोग झुमका की तरह बरेली की एक और याद को अपने साथ संजोकर ले जा सकें। साथ ही अहिच्छत्र के नाम से भी भव्य गेट बदायूं रोड पर आंवला चौक पर बनाया जाएगा।
दोनों गेटों को बनवाने की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। डिजाइन भी बनवाया जा रहा है। बरेली शहर के प्रवेश द्वार घरेलू उत्पादों को दर्शाते हुए तैयार कराए जाएंगे। बता दें कि जरी-जरदोजी व बांस के उत्पाद विदेशों तक प्रसिद्धी बटोर रहे हैं। लखनऊ में एक माह से अधिक समय तक लगी प्रदर्शनी में भी बरेली के उत्पादों ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई।
शाहजहांपुर रोड और बदायूं रोड पर बरेली के दो प्रवेश द्वार प्रशासन बनवाएगा। अनुमति लेने के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। अनुमति मिलते ही गेटों का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। डिजाइन जल्द बनकर आने की उम्मीद है। -नितीश कुमार, जिलाधिकारी
