बाराबंकी: नहर में मिला लापता युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
बड्डूपुर/ बाराबंकी, अमृत विचार। दुकान से दोस्त के घर जाने के लिए बताकर निकला युवक लापता हो गया।दूसरे दिन युवक का शव शारदा नहर में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।कोतवाली बड्डूपुर क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी आकाश पुत्र महेश प्रसाद 20 वर्ष मंगलवार रात …
बड्डूपुर/ बाराबंकी, अमृत विचार। दुकान से दोस्त के घर जाने के लिए बताकर निकला युवक लापता हो गया।दूसरे दिन युवक का शव शारदा नहर में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।कोतवाली बड्डूपुर क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी आकाश पुत्र महेश प्रसाद 20 वर्ष मंगलवार रात को अपने एक दोस्त के यहां जाने के लिए घर से बताकर मोटरसाइकिल से निकला था।लेकिन देर रात तक वह वापस घर नहीं लौटा। जिसपर परिजनों ने जब उसके मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका फोन बंद मिला।
परिवारजनों ने रात में ही उसके दोस्त के यहां पहुंचे तो युवक के दोस्त ने बताया कि यहां नहीं आया है।वहां से वह वापस लौटते समय परिजनों को सुर्जनपुर गांव के निकट शारदा नहर सैफन के पास युवक की मोटर साइकिल व चप्पल पड़ी मिली, जिस पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई ।
परिजनों ने मामले की जानकारी कोतवाली बड्डूपुर पुलिस को दी।सुबह घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को युवक का शव पानी में उतरता मिला। कोतवाली बड्डूपुर प्रभारी निरीक्षक गजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
