तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले जयललिता की करीबी ‘शशिकला’ ने लिया राजनीति से संन्यास
चेन्नई। वीके शशिकला ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति छोड़ने का एलान किया है। उन्होंने कहा है कि वह राजनीति से दूर रहेंगी। शशिकला ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित करें कि ‘साझा दुश्मन’ डीएमके सत्ता में नहीं आए। बता दें कि एमके स्टालिन की पार्टी डीएमके सत्तारूढ़ एआईएडीएमके-बीजेपी गठबंधन …
चेन्नई। वीके शशिकला ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति छोड़ने का एलान किया है। उन्होंने कहा है कि वह राजनीति से दूर रहेंगी। शशिकला ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित करें कि ‘साझा दुश्मन’ डीएमके सत्ता में नहीं आए। बता दें कि एमके स्टालिन की पार्टी डीएमके सत्तारूढ़ एआईएडीएमके-बीजेपी गठबंधन के खिलाफ चुनाव लड़ रही है। डीएमके ने चुनाव में कांग्रेस और अन्य दलों के साथ गठबंधन किया है।
तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता (दिवंगत) की करीबी रहीं शशिकला ने अपने पत्र में कहा कि जब जया (पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता) जीवित थीं, तब भी मैं कभी सत्ता में या पद पर नहीं रही। उनके निधन के बाद भी वे ऐसा नहीं करेंगी, राजनीति छोड़ रही हूं लेकिन मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी पार्टी जीते और उनकी विरासत आगे बढ़े। मैं कभी सत्ता सुख, ऑथरिटी या धन की चाहत में नहीं रही. मैं हमेशा अम्मा (जयललिता) के अनुयायियों और तमिलनाडु के लोगों का आभारी रहूंगी।
एआईएडीएमके के सह संयोजक के.पी.मुनुस्वामी ने कहा कि यह उनका निजी फैसला है। शशिकला ने विधानसभा चुनाव के बाद अम्मा की सरकार बनने की कामना की है। शशिकला आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में चार वर्ष की कैद की सजा पूरी करने के बाद 28 जनवरी को जेल से बाहर आईं थीं। इसी के बाद से अटकलें लगाई जा रही थी कि इस बार के विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ एआईएडीएमके और विपक्षी पार्टी डीएमके को चुनौती देंगी। हालांकि उन्होंने अपने पत्ते नहीं खोले थे।
