फेसबुक ने इंस्टाग्राम से हटाये 530 अकाउंट, जानिए क्यों?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने अपनी स्वामित्व वाली सोशल नेटवर्किंग सर्विस इंस्टाग्राम से  530 अकाउंट हटा दिये हैं। फेसबुक ने ऐसे अकाउंट डिलीट किए है जो रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी के समर्थन में किये गये विरोध प्रदर्शनों की कवरेज से जुड़े थे। फेसबुक ने कहा, “हमने इंस्टाग्राम से 530 ऐसे अकाउंट्स हटा …

वाशिंगटन। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने अपनी स्वामित्व वाली सोशल नेटवर्किंग सर्विस इंस्टाग्राम से  530 अकाउंट हटा दिये हैं। फेसबुक ने ऐसे अकाउंट डिलीट किए है जो रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी के समर्थन में किये गये विरोध प्रदर्शनों की कवरेज से जुड़े थे।

फेसबुक ने कहा, “हमने इंस्टाग्राम से 530 ऐसे अकाउंट्स हटा दिये हैं जो रूस के भ्रष्टाचार-रोधी कार्यकर्ता एवं विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी के समर्थन में किये गये विरोध प्रदर्शनों की कवरेज से जुड़े थे।” कंपनी ने कहा, “हमने इस तरह के अधिकतर अकाउंट की पहचान की हैं और उन्हें हटा दिये हैं।

 

 

संबंधित समाचार