पीएम मोदी की रैली से पहले तृणमूल कांग्रेस ने कहा- ममता बनर्जी के पोस्टर शहर के चप्पे-चप्पे पर लगेंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को अपनी पार्टी के वार्ड समन्वयकों से सात मार्च को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल रैली से पूर्व शहर के चप्पे-चप्पे को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीर वाले पोस्टरों एवं पार्टी के झंडों से पाटने को कहा है। सांसद अभिषेक बनर्जी, प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी, …

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को अपनी पार्टी के वार्ड समन्वयकों से सात मार्च को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल रैली से पूर्व शहर के चप्पे-चप्पे को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीर वाले पोस्टरों एवं पार्टी के झंडों से पाटने को कहा है।

सांसद अभिषेक बनर्जी, प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी, वरिष्ठ मंत्री एवं कोलकाता नगर निगम के प्रशासक फिरहाद हकीम समेत सत्तारूढ़ दल के वरिष्ठ नेताओं ने यहां पार्टी मुख्यालय में वार्ड समन्वयकों के साथ बैठक की और उन्हें वर्तमान शासन के विकास कार्यों के बारे में लोगों को बताने को कहा।

बैठक के बाद एक तृणमूल नेता ने कहा, ” बैठक के दौरान पार्टी नेतृत्व ने समन्वयकों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि चुनावी नारे ‘बांग्ला नाइजर मेयेकी चाई’ (बंगाल अपनी बेटी चाहता है) नारे वाले ममता बनर्जी के पोस्टर, झंडे आदि शहर के चप्पे-चप्पे में लग जाएं।

उन्होंने कहा कि यह इसलिए किया जाना है ताकि प्रधानमंत्री अपनी यात्रा के दौरान यह राजनीतिक संदेश पा लें कि राज्य ममता बनर्जी के साथ खड़ा है। वार्ड समन्वयक ऐसे पार्षद हैं जिनका कार्यकाल पिछले साल ही खत्म हो गया लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते कोलकाता नगर निगम का चुनाव नहीं हो पाने की वजह से वे अब भी अपने पद पर बने हुए हैं।

संबंधित समाचार