अयोध्या: नौकरी पाकर कृषि विवि के छात्रों के खिले चेहरे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह के मार्गदर्शन मे विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल के माध्यम से 27 फरवरी 2021 को राधिका बायो टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी ने विश्वविद्यालय के छात्रों का साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार में बीएससी एग्रीकल्चर, बीएससी हॉर्टिकल्चर, एमएससी एग्रीकल्चर एवं एमएससी हॉर्टिकल्चर के 12 छात्रों …

अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह के मार्गदर्शन मे विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल के माध्यम से 27 फरवरी 2021 को राधिका बायो टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी ने विश्वविद्यालय के छात्रों का साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार में बीएससी एग्रीकल्चर, बीएससी हॉर्टिकल्चर, एमएससी एग्रीकल्चर एवं एमएससी हॉर्टिकल्चर के 12 छात्रों ने प्रतिभाग किया।

विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल के निदेशक डॉ. डी नियोगी ने बताया कि साक्षात्कार के माध्यम से मोहम्मद वाहिद बीएससी एग्रीकल्चर, दीपक कुमार एमएससी एग्रीकल्चर, रामप्रताप पाल बीएससी एग्रीकल्चर, आशीष कुमार वर्मा एमएससी एग्रीकल्चर और हिमांशु सिंह बीएससी एग्रीकल्चर का चयन हुआ।

साक्षात्कार में चयनित छात्रों को विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह, प्लेसमेंट सेल के निदेशक डॉ. डी नियोगी, सह निदेशक डॉ. यशमिता नितिन एवं कोऑर्डिनेटर सेल के समन्वयक डॉ. सत्यव्रत सिंह ने बधाई बीते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के सफल आयोजन का श्रेय कुलपति डॉ. बिजेन्द्र सिंह द्वारा समय-समय पर दिए गए मार्गदर्शन का प्रतिफल है।

इस सफलता पर कुलपति डॉ. सिंह ने प्लेसमेंट सेल के निदेशक डॉ. डी नियोगी, सह निदेशक डॉ. यशमिता एवं डॉ. सत्यव्रत को भी बधाई देते हुए इसे भविष्य में भी निरंतर प्रभावी ढंग से किए जाने पर बल दिया। कार्यक्रम में डॉ. सत्यव्रत सिंह द्वारा राधिका बायो टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के एरिया बिजनेस मैनेजर आशीष रावत को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।

संबंधित समाचार