अमेठी: केंद्रीय मंत्री के दौरे से पहले प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
जायस, अमेठी, अमृत विचार।अमेठी सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी के शनिवार को एक दिवसीय दौरे से पहले शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जायस में निर्धारित कार्यक्रम के तहत सीएमओ डॉ आशुतोष दुबे ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जायस का निरीक्षण किया। वहीं, अमेठी सांसद के निरीक्षण व कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण की समीक्षा बैठक …
जायस, अमेठी, अमृत विचार।अमेठी सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी के शनिवार को एक दिवसीय दौरे से पहले शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जायस में निर्धारित कार्यक्रम के तहत सीएमओ डॉ आशुतोष दुबे ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जायस का निरीक्षण किया। वहीं, अमेठी सांसद के निरीक्षण व कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण की समीक्षा बैठक में शामिल होने के मद्देनजर अस्पताल में की जा रही तैयारियों का जायजा लिया और सीएचसी अधीक्षक डॉ एचपी यादव व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ संजय जायसवाल को समुचित दिशा निर्देश दिए।
शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सीएमओ डॉ आशुतोष दुबे को सीएचसी अधीक्षक डॉ एचपी यादव व चिकित्सा प्रभारी डॉ संजय जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कई वर्षों से आंधी पानी के दौरान रोड़ पर लगा विद्युत विभाग का पोल अस्पताल को बाउंड्री पर गिर गया था। जो आज तक नहीं हटाया गया। इसकी जानकारी पाते ही सीएमओ ने अधिशाषी अभियंता तिलोई प्रदीप कुमार गौतम को दी। सूचना पाते ही अधिशाषी अभियंता ने अवर अभियंता सुरेश कुमार के माध्यम से नगर पालिका कर्मियों ने जेसीबी से विद्युत पोल को आनन फानन में अस्पताल की बाउंड्री पर से हटा दिया।
दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जिलाधिकारी अरुण कुमार, पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह व मुख्य विकास अधिकारी डॉ अंकुर लाठर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी के निर्धारित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री के निर्धारित कार्यक्रम की तैयारी में अस्पताल की सभी कमियों को दूर कराया गया। साथ ही नगर पालिका जायस के बड़े बाबू राम मोहन शुक्ला को अस्पताल परिषर में सफाई व पेय जल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
