रामपुर डिस्टलरी में लगी आग, 8 लोग झुलसे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। नेशनल हाईवे स्थित रामपुर डिस्टलरी में शनिवार सुबह आग लग गई। आग लगते हड़कंप मच गया और इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। जिसके बाद मौके पर कई गाड़ियां पहुंची हैं और आग बुझाने का प्रयास किया। वहीं आग के चपेट में आने से 8 लोगों के झुलस गए है। घटनास्थल …

रामपुर, अमृत विचार। नेशनल हाईवे स्थित रामपुर डिस्टलरी में शनिवार सुबह आग लग गई। आग लगते हड़कंप मच गया और इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। जिसके बाद मौके पर कई गाड़ियां पहुंची हैं और आग बुझाने का प्रयास किया। वहीं आग के चपेट में आने से 8 लोगों के झुलस गए है।

घटनास्थल पर मौजूद एडिशनल एसपी डॉ. संसार सिंह ने बताया कि रामपुर डिस्टलरी में लगी आग से 8 लोग झुलस गए हैं। गंभीर रूप से झुलसे से दो लोगों को बाहर भेज दिया गया है। जबकि 6 लोग प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। आग पर काबू पाने के लिए चार दमकल गाड़ियां लगाई गई हैं। दमकल कर्मचारी आग पर पानी की बौछारें कर रहे हैं।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर रामपुर डिस्टलरी है। रोजाना की तरह शनिवार को भी सभी मजदूर आकर अपने-अपने काम में लग गए थे। इस दौरान गोदाम में अचानक आग लग गई।

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार