मुरादाबाद: कैमरे से होगी बिजलीघरों की निगरानी, एमडी से बजट स्वीकृत करने की उठाई मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। शहर के बिजलीघर की घटना ने अफसरों को सतर्क कर दिया है। इसको लेकर शहर के सभी 31 बिजलीघरों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। मुख्य अभियंता के माध्यम से हर बिजलीघर की गतिविधि पर नजर रखने के लिए एमडी से बजट स्वीकृत करने की मांग की है, …

मुरादाबाद,अमृत विचार। शहर के बिजलीघर की घटना ने अफसरों को सतर्क कर दिया है। इसको लेकर शहर के सभी 31 बिजलीघरों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। मुख्य अभियंता के माध्यम से हर बिजलीघर की गतिविधि पर नजर रखने के लिए एमडी से बजट स्वीकृत करने की मांग की है, जिससे बिजलीघर को कुछ हद तक सुरक्षित रखा जा सके।

थाना मझोला क्षेत्र के नगर वन बिजलीघर में ट्रांसपोर्टर के बेटे मगन की हत्या का खुलासा होने के बाद अधीक्षण अभियंता, एक्सईएन सरीखे अफसरों ने मुख्य अभियंता को बिजलीघरों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए बजट दिलाने को कहा है। अफसरों ने तर्क दिया कि कुछ बिजलीघर तो बीच शहर में है, लेकिन ऐसी जगह हैं जो सूनसान में हैं।

ऐसे में अगर बिजलीघरों पर सीसीटीवी कैमरे लग जाएंगे तो काफी हद तक बिजलीघरों की निगरानी हो जाएगी। बिजलीघर पर आने-जाने वालों का भी पता चलता रहेगा। एक्सईएन प्रथम ललित चौहान ने कहा कि बिजलीघरों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के बारे में बात की गई है। मुख्यअभियंता के माध्यम से एमडी से बजट की व्यवस्था हो जाती है तो जल्द से जल्द इनको बिजलीघरों पर लगवा दिया जाएगा।

एसडीओ व जेई करेंगे बिजलीघरों की चेकिंग
बिजलीघर में ट्रांसपोर्टर के बेटे की हत्या के बाद अफसरों ने सभी बिजलीघरों की नियमित चेकिंग के आदेश जारी कर दिए हैं। औचक चेकिंग की जिम्मेदारी एसडीओ और जेई को दी गई है। कहा है कि चेकिंग के बाद भी अगर किसी बिजलीघर में कोई घटना हुई तो इसकी जवाबदेही एसडीओ-जेई की होगी। एक्सईएन ने कहा कि अब चेतावनी नहीं दी जाएगी, सीधे कार्रवाई होगी। नगर वन के बिजलीघर पर मर्डर की घटना के बाद सभी डिवीजन के एक्सईएन ने एसडीओ और जेई को शहर के सभी बिजलीघरों को बिना सूचना के चेक करने के निर्देश दिए हैं। इस चेकिंग में अगर उनको कोई कमी मिलती है तो वे अपनी रिपोर्ट देंगे। अगर ऐसा नहीं किया और रीचेकिंग में किसी बिजलीघर में गड़बड़ी मिली तो एसडीओ व जेई की जवाबदेह होंगे। इसके साथ ही बिजलीघरों पर कोई भी संविदा कर्मचारी अपने परिचितों को ड्यूटी के समय नहीं बुलाएगा। ड्यूटी के दौरान चेकिंग के दौरान कोई अपरिचित बिजलीघर में मिला तो संबंधित कर्मचारी के साथ बिजलीघर के इंचार्ज पर भी कार्रवाई होगी।

संबंधित समाचार