मंगल पर नासा के पर्सीवरेंस रोवर ने पहली बार 21 फुट की तय की दूरी, यहां देखें वीडियो
केप कैनावेरल (अमेरिका)। हाल में मंगल की सतह पर उतरे नासा के रोवर ने इस सप्ताह लाल ग्रह पर अपने पहले प्रायोगिक मुहिम में 21 फुट की दूरी तय की। मंगल ग्रह पर जीवन की संभावना तलाशने की मुहिम के तहत पर्सेवियरेंस रोवर ग्रह की सतह पर उतरने के दो सप्ताह बाद अपने स्थान से …
केप कैनावेरल (अमेरिका)। हाल में मंगल की सतह पर उतरे नासा के रोवर ने इस सप्ताह लाल ग्रह पर अपने पहले प्रायोगिक मुहिम में 21 फुट की दूरी तय की। मंगल ग्रह पर जीवन की संभावना तलाशने की मुहिम के तहत पर्सेवियरेंस रोवर ग्रह की सतह पर उतरने के दो सप्ताह बाद अपने स्थान से कुछ दूर चला।
This week…
? @POTUS congratulates @NASAJPL on our rover's Mars landing
? @NASAPersevere begins its first drive on the Red Planet
☀️ Two spacewalks prepare the @Space_Station for solar array upgradesWatch: https://t.co/KjJvWPIH73 pic.twitter.com/4TGDKE7cSK
— NASA (@NASA) March 6, 2021
रोवर शुक्रवार को आगे और पीछे चला। यह प्रक्रिया करीब 33 मिनट बेहद सुगमता से चली। कैलिफोर्निया के पासाडेना में नासा के जेट प्रणोदक प्रयोगशाला ने एक संवाददाता सम्म्मेलन में इस घटना की तस्वीरें साझा कीं।
News from Mars: @NASAPersevere's team has tested its robotic arm, checked science instruments, & taken the rover on its first drive. Mission scientists have named its touchdown site "Octavia E. Butler Landing," in honor of the late science fiction author: https://t.co/jcyr3ZZDGz pic.twitter.com/5xsQnxdjE3
— NASA (@NASA) March 5, 2021
इंजीनियर अनास जराफियान ने कहा, ”रोवर के चलने और उसके पहियों के निशान देखकर मैं बहुत खुश हूं।” उन्होंने कहा, ”अभियान में यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।” जितनी जल्दी पर्सेवियरेंस पर सिस्टम का नियंत्रण पूरा होगा, रोवर एक प्राचीन नदी के डेल्टा के लिए आगे बढ़ेगा और धरती पर लौटने से पहले वहां से चट्टानें एकत्र करेगा।
