अमेठी: घर में सो रहे मां-बेटे पर किया हमला, 10 साल के बच्चे की गला काटकर हत्या, मां जख्मी
शाहगढ़, अमेठी। कोतवाली मुंशीगंज चौकी परिक्षेत्र शाहगढ़ के देवी चरन का पुरवा मजरे दुलापुर कला में रात्रि में बदमाशों ने घर में सो रहे मां बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बदमाशों ने बेटे की गला काटकर हत्या कर दी, जबकि माता को मरणासन्न कर दिया। विदित हो कि राम विलोन अम्बाला में …
शाहगढ़, अमेठी। कोतवाली मुंशीगंज चौकी परिक्षेत्र शाहगढ़ के देवी चरन का पुरवा मजरे दुलापुर कला में रात्रि में बदमाशों ने घर में सो रहे मां बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बदमाशों ने बेटे की गला काटकर हत्या कर दी, जबकि माता को मरणासन्न कर दिया।
विदित हो कि राम विलोन अम्बाला में मजदूरी करके पारिवार का भरण पोषण करता है। घर मे पत्नी मालती, तीन बेटियां सपना, पिंका व शिल्पा तथा लड़का धीरज रहते थे। जिन्हें हाल ही में प्रधानमंत्री आवास मिला हुआ है। जिसको लेकर गांव के कुछ लोग रंजिश रखते थे।
बीती रात लगभग 11 बजे बदमाशों ने 10 वर्षीय बच्चे धीरज की गला काटकर हत्या कर दी और उसकी मां मालती देवी को मरणासन्न कर दिया। जिन्हें गम्भीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया गया है। मालती देवी ने जमीनी रंजिश में गांव के ही सुखदेव आदि पर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
