लखनऊ इंटरनेशनल स्कूल की ओर से बच्चों को मिले वस्त्र, किताब और सैनिटाइजर
लखनऊ। लखनऊ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की ओर से शनिवार को ‘आस्था किरण एनजीओ दुबग्गा में बच्चों को वस्त्र , किताबे सैनिटाइजर मास्क आदि का वितरण किया गया। किताबे, वस्त्र पाकर एनजीओ के बच्चों के चेहरों पर अनोखी मुस्कान और खुशी के मनोभाव बस देखते ही बन रहे थे। इस अवसर अवसर पर प्रबंधक राजेश सिंह …
लखनऊ। लखनऊ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की ओर से शनिवार को ‘आस्था किरण एनजीओ दुबग्गा में बच्चों को वस्त्र , किताबे सैनिटाइजर मास्क आदि का वितरण किया गया। किताबे, वस्त्र पाकर एनजीओ के बच्चों के चेहरों पर अनोखी मुस्कान और खुशी के मनोभाव बस देखते ही बन रहे थे।
इस अवसर अवसर पर प्रबंधक राजेश सिंह चौहान, प्रधानाचार्या मांडवी त्रिपाठी, उप प्रधानाचार्या शगुन सिंह एवं शिक्षकगण मौजूद रहे। वहीं, विद्यालय की प्रधानाचार्या ने वहां पर किए गए बच्चों के कार्यों की प्रशंसा की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
