बरेली: एयरपोर्ट पर कम रहेगी महिला पुलिसकर्मियों की संख्या
अमृत विचार, बरेली। एयरपोर्ट की सुरक्षा में 43 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन अब महिला पुलिसकर्मियों की संख्या कम की जाएगी। सिर्फ उड़ान के वक्त चार से पांच महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगेगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से पुलिस अधिकारियों को इस संबंध में अवगत करा दिया गया है। वहीं, महिला पुलिसकर्मी भी …
अमृत विचार, बरेली। एयरपोर्ट की सुरक्षा में 43 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन अब महिला पुलिसकर्मियों की संख्या कम की जाएगी। सिर्फ उड़ान के वक्त चार से पांच महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगेगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से पुलिस अधिकारियों को इस संबंध में अवगत करा दिया गया है।
वहीं, महिला पुलिसकर्मी भी रात में ड्यूटी करने में असहज महसूस कर रही हैं। शनिवार को कई महिला पुलिसकर्मी एसएसपी से मिलीं तो एसएसपी ने उन्हें उड़ान शुरू होने तक ड्यूटी करने को कहा।
बता दें कि एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर 43 पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग दी गई थी। इनमें करीब 20 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। शनिवार को कई महिला पुलिसकर्मी एसएसपी से मिलीं। उन्होंने बताया कि रात में 12 बजे तक ड्यूटी लगेगी तो उन्हें दिक्कत होगी क्योंकि एयरपोर्ट शहर से बाहर है।
इस पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने उन्हें आश्वासन दिया कि एयरपोर्ट से फ्लाइट शुरू होने के बाद उनकी ड्यूटी हटा दी जाएगी। उसके बाद उन्हें थानों में तैनात कर दिया जाएगा क्योंकि एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए सिर्फ उड़ान के वक्त 4 से 5 महिला पुलिसकर्मियों की ही जरूरत होगी।
एसएसपी ने बताया कि महिला पुलिसकिर्मयों की ड्यूटी हटाने के चलते सभी थानों से दो-दो पुलिसकर्मियों को बुलाकर उनकी ट्रेनिंग कराई जाएगी। सभी थानों से सूची मांगी गई थी लेकिन अभी तक नाम नहीं आए हैं। एसएसपी ने एसपी ट्रैफिक राममोहन सिंह को सभी थानों से जल्द सूची मंगाने के निर्देश दिए हैं।
