दरियाबाद: 7 फेरों संग बांधा जन्मों का बंधन, 44 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ
अमृत विचार, दरियाबाद, बाराबंकी। दरियाबाद के लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज में रविवार को समाज कल्याण विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि अयोध्या सांसद लल्लू सिंह व विशिष्ठ अतिथि दारियाबाद विधायक सतीश चंद्र शर्मा रहे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत रविवार को विद्यालय परिसर में 44 …
अमृत विचार, दरियाबाद, बाराबंकी। दरियाबाद के लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज में रविवार को समाज कल्याण विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि अयोध्या सांसद लल्लू सिंह व विशिष्ठ अतिथि दारियाबाद विधायक सतीश चंद्र शर्मा रहे।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत रविवार को विद्यालय परिसर में 44 जोड़ों का विवाह हिन्दू रीति रिवाज व वैदिक मंत्रों के बीच गयत्री पीठ के आचार्यो ने सम्पन्न करवाया। विवाहित जोड़ों को दैनिक उपयोग की वस्तुएं भेंट स्वरूप प्रदान की गयी। वर वधू को सांसद विधायक व ब्लॉक प्रमुख सहित क्षेत्र के अन्य लोगों ने आशिर्वाद दिया।
विधायक ने कहा प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश में गरीब-पिछड़े वर्ग को ऊपर उठाने और महिलाओं-लड़कियों की स्थिति को बेहतर करने के लिए सरकार ने सामूहिक विवाह योजना शुरू की। इस योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर सभी परिवारो को लड़की की शादी के लिये 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।
विधायक ने कहा की आज मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच से प्रदेश भर में डेढ़ लाख शादियां हो रहीं हैं। सरकार सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास के तर्ज पर कार्य कर रही है। गरीब परिवार अपनी बेटीयों को बोझ न समझे और उन्हें पढ़ाकर सही उम्र में शादी करें। सरकार उनकी मदद कर रही है।
विधायक सतीश चंद्र शर्मा ने सरकार की उपलब्धियां बताईं व भविष्य में होने वाले दरियाबाद के सामूहिक विवाह को प्रदेश का सबसे बड़ा सामूहिक विवाह करवाने की बात कही। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि समुहिक विवाह होने से दहेज जैसी कुरीतियों से गरीब माता पिता को छुटकारा मिलता है।
इस मौके पर दरियाबाद ब्लॉक प्रमुख देवानंद पांडेय, ईओ दरियाबाद शालनी त्रिपाठी, टिकैतनगर ईओ कीर्ति सिंह, सुमित श्रीवास्तव, रिंकू सिंह, रूपेश प्रताप सिंह, महेश गुप्ता, मुलायम यादव, अनुज शुक्ला, मनीष श्रीवास्तव, श्याम सुंदर सिंह, विवेक सिंह, राजकुमार, अनीता वर्मा, लवलेश पंडित, शिवराम रावत सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
