अमेठी: कांग्रेस जिलाध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि के खिलाफ मुकदमा दर्ज, चोरी का माल बरामद
जायस, अमेठी। बीते मंगलवार को एक व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल के भांजे व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सोनू सिंघल ने रिवाल्वर सटाकर पहले उसे बंधक बनाया फिर उसके व उसकी पत्नी के खाते से रूपए अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए। कोतवाली क्षेत्र निवासी खरौली के महावीर ने सोमवार को …
जायस, अमेठी। बीते मंगलवार को एक व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल के भांजे व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सोनू सिंघल ने रिवाल्वर सटाकर पहले उसे बंधक बनाया फिर उसके व उसकी पत्नी के खाते से रूपए अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए।
कोतवाली क्षेत्र निवासी खरौली के महावीर ने सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल के भांजे व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सोनू सिंघल के ऊपर आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी थी कि रिवाल्वर सटाकर उसे पहले बंधक बनाया गया फिर उसके और उसकी पत्नी के खाते से दो लाख 33 हजार रूपए अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए। पीड़ित ने 700 बोरी धान जबरन जब्त कराने का आरोप भी लगाया था।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पत्नी से मिली तहरीर पर दिनदहाड़े चोरी किये गए माल को पुलिस ने बरामद कर लिया है और कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमेठी प्रदीप सिंघल व उनके भांजे सोनू सिंघल के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में विवेचना अधिकारी माधवराज द्विवेदी ने बताया कि जांच कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
