हरदोई: खेत में मिला लापता बच्चे का टुकड़ों में शव, धड़ से 20 मीटर दूर पड़ा था सिर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। लापता बालक का सोमवार की सुबह खेत में क्षत-विक्षत टुकड़ों में शव मिला। धड़ से 20 मीटर दूर सिर पड़ा था, कपड़े भी अलग पड़े थे। पिता ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। थानाना टडियावा के ग्राम उमरी खपरा मजरा खाड़ाखेड़ा निवासी …

हरदोई, अमृत विचार। लापता बालक का सोमवार की सुबह खेत में क्षत-विक्षत टुकड़ों में शव मिला। धड़ से 20 मीटर दूर सिर पड़ा था, कपड़े भी अलग पड़े थे। पिता ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

थानाना टडियावा के ग्राम उमरी खपरा मजरा खाड़ाखेड़ा निवासी राजकुमार मेहनत मजदूरी के साथ रिक्शा चलाते हैं। उन्होंने बताया कि 11 वर्षीय पुत्र रामनिवास 28 फरवरी को घर के पास खेल रहा था। उसके बाद अचानक लापता हो गया। पिता और स्वजन ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बालक की खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। सोमवार की सुबह थाना क्षेत्र के बांधा पुलिया से अहिरोरी जाने वाले मार्ग पर उमरी निवासी रुचंद्र के खेत में एक शव पड़ा मिला। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। उसका सिर धड़ से 20 मीटर की दूरी पर पड़ा हुआ था।

शव मिलने की जानकारी पर राजकुमार परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा जहां कपड़े देखकर उसकी पहचान पुत्र रामनिवास के रूप में की। उन्होंने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है और न ही किसी से रंजिश बताई है।

एएसपी पश्चिमी कपिल देव सिंह, संतप्रसाद उपाध्याय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों व स्वजन से पूछताछ की। एएसपी पश्चिमी ने बताया कि शुरुआती जांच में हत्या की बात सामने आई है। फील्ड यूनिट की टीम ने साक्ष्य एकत्र किए है। घटना के राजफाश के लिए दो टीमें बनाई गई हैं।

संबंधित समाचार