लखनऊ: अनुसूचित जाति के अभियंताओं ने ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा से की मुलाकात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। प्रदेश के दलित व पिछड़े वर्ग के अभियंताओं ने एक बार फिर से उत्तर प्रदेश पॉवर कर्पोरेशन के सभी निगमों में निदेशक पदों पर दलितों के चयन की मांग की। उन्होंने यह मांग सोमवार को उत्तर प्रदेश पॉवर आफिसर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा से मुलाकात करके की। इस दौरान …

लखनऊ, अमृत विचार। प्रदेश के दलित व पिछड़े वर्ग के अभियंताओं ने एक बार फिर से उत्तर प्रदेश पॉवर कर्पोरेशन के सभी निगमों में निदेशक पदों पर दलितों के चयन की मांग की। उन्होंने यह मांग सोमवार को उत्तर प्रदेश पॉवर आफिसर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा से मुलाकात करके की।

इस दौरान सभी बिजली कम्पनियों में अनिवार्य रूप से निदेशक के पद दलितों के प्रतिनिधित्व देने के मांग साथ ही 2005 के पहले निकाले गए विज्ञापनों पर हुई नियुक्ति पर पेंशन की मांग की।

पदाधिकारियों की ओर से कहा गया कि पॉवर कार्पोरेशन के बिलिंग सेंटरों की स्थिति बहुत ही गड़बड़ है। सर्वर नहीं चलने की वजह से उपभेक्ताओं के बिलों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। सर्वर की समस्या को समाप्त कर बेहतर बिलिंग व्यवस्था उपभोक्ताओं को दिया जाए।

वहीं, विगत दिनों प्रोन्नत बैगलॉग बैच के अधिशाषी अभियंता से अधीक्षण अभियंता के पद पर पदोन्नति के लगभग दो दर्जन अभियंताओं के बंद लिफाफे को तुरंत खुलवाकर उन्हें अधीक्षण अभियंता के पद पर पदोन्नति किए जाने की मांग उठाई गई। साथ ही वर्ष 2013-14 में 40 प्रतिशत कोटे के तहत पदोनन्न सहायक अभियंताओं की वरिष्ठता में आ रही विसंगति को नियमों की परिधि में दूर कराई जाने की मांग की गई।

श्रीकांत शर्मा ने एसोसिएशन के पदाधिकारियो से पूरे प्रदेश में उपभोक्ताओं की सभी छोटी-बड़ी समस्याओं को अबिलम्ब निस्तारित कर उनका विश्वास जीतने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि एसोसिएशन की सभी मांगो पर सरकार गंभीरता से विचार करेगी। इस दौरान मंत्री ने चेयरमैन को निर्देश दिए कि किसी भी अभियंता कार्मिक के साथ अन्याय नहीं हो। वहीं ऊर्जा मंत्री से मिलने वाले पावर आफिसर्स एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष योगेश कुमार एसपी सिंह, महेन्द्र सिंह, सचिव आरपी केन अति. महासचिव अजय कुमार, संघठन सचिव आदर्श कौशल सहित कई और लोग मौजूद रहें।

संबंधित समाचार