महाराजगंज: प्रेरणा ज्ञानोत्सव कार्यक्रम में बोले जिलाधिकारी- राष्ट्र का निर्माण शिक्षकों के हाथ में
अमृत विचार, महाराजगंज। जिला विकास कार्यालय प्रांगण में मंगलवार को मिशन प्रेरणा के तहत प्रेरणा ज्ञानोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के एआरपी, सहित करीब 510 शिक्षक संकुल तथा एसआरजी ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि सरकार ने जो प्रेरणा लक्ष्य …
अमृत विचार, महाराजगंज। जिला विकास कार्यालय प्रांगण में मंगलवार को मिशन प्रेरणा के तहत प्रेरणा ज्ञानोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के एआरपी, सहित करीब 510 शिक्षक संकुल तथा एसआरजी ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि सरकार ने जो प्रेरणा लक्ष्य निर्धारित किया है उसे प्राप्त करने में सहयोग करें तथा विश्वास को टूटने न दे।
राष्ट्र का निर्माण शिक्षक के हाथ में- डीएम
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी महाराजगंज डा. उज्जवल कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बैठक के विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगराव रहे। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी डा. उज्जवल कुमार ने मिशन प्रेरणा को संबल बनाने के लिए शिक्षकों का आह्वान करते हुए कहा कि राष्ट्र का निर्माण शिक्षकों के हाथ में है।
इस अवसर उप जिलाधिकारी सदर साई तेजा सिलम ने दीक्षा एप, रीड एलांग एप के महत्व व उसकी उपयोगिता के सबंध में उपस्थित शिक्षकों को बताया। वहीं एआरपी अभिषेक पाण्डेय ने ई-पाठशाला प्रिंट रिच मेटेरियल, ऑपरेशन कायाकल्प, बाला पेंटिग संपर्क बैठक व शैक्षणिक कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन श्याम सुन्दर पटेल ने किया।
खंड शिक्षाधिकारी श्याम सुन्दर पटेल ने प्रेरणा ज्ञानोत्सव के अंतर्गत 100 दिन का कैंपेन चलाने के लिए शिक्षकों से आग्रह किया। कहा गया कि सभी विद्यालयों में प्रेरणा चौपाल का आयोजन अभिभावकों की उपस्थिति में किया जाना आवश्यक है,जिससे लोगों को शासन द्वारा संचालित कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्राप्त हो।
साथ ही संकुल के विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक तथा शिक्षा मित्र द्वारा लाए गए टीएलएम चार्ट के माध्यम से प्रत्येक शिक्षकों से फीडबैक लिया गया। वहीं शिक्षक संकुल डाॅ. धनञ्जय मणि त्रिपाठी, रिजवानुल्लाह खान, राजेश उपाध्याय, संजूरावत रावत, ऋषिकेश गुप्त, वन्दना सविता आदि ने भी मिशन प्रेरणा एवं शिक्षण योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दिया।
