लखनऊ: व्यापारियों को डरा-धमकाकर करते थे अवैध वसूली, चार गिरफ्तार
अमृत विचार, लखनऊ। पुलिस आयुक्त लखनऊ के द्वारा अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस उपायुक्त के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त चौक के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना ठाकुरगंज पुलिस टीम के द्वारा आज मुखबिर सूचना के आधार पर शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। मरी माता मन्दिर मोड़ कैम्पवेल …
अमृत विचार, लखनऊ। पुलिस आयुक्त लखनऊ के द्वारा अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस उपायुक्त के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त चौक के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना ठाकुरगंज पुलिस टीम के द्वारा आज मुखबिर सूचना के आधार पर शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। मरी माता मन्दिर मोड़ कैम्पवेल रोड़ से मो. रुबीन 34 वर्ष, अजीम उर्फ बाबू 38 वर्ष, एजाज अहमद 35 वर्ष व जावेद 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
उपरोक्त अपराधियों के खिलाफ पूर्व में थाना ठाकुरगंज में कई मामले दर्ज थे पर अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहे थे। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों पर कारोबारियों को डरा-धमकाकर अवैध वसूली करने का आरोप है। लखनऊ पश्चिमी क्षेत्र के कुख्यात अपराधी अकील अंसारी का नाम लेकर ये लोग अवैध वसूली के काम को अंजाम दे रहे थे। अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा इनके कब्जे से धमकी हेतु प्रयोग में लाये जाने वाले मोबाइल फोन भी बरामद किये गये हैं। प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस द्वारा अन्य सक्रिय गैंग के सदस्यों की तलाश की जा रही है।
