बरेली: शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, इंकार करने पर प्रेमिका ने खाया जहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। शादी का झांसा देकर आरोपी प्रेमिका से संबध बनाता रहा। जब लड़की के परिवार के लोगों ने शादी की बात की तो युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद तनाव में आकर प्रेमिका ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर परिवार …

अमृत विचार, बरेली। शादी का झांसा देकर आरोपी प्रेमिका से संबध बनाता रहा। जब लड़की के परिवार के लोगों ने शादी की बात की तो युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद तनाव में आकर प्रेमिका ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने पीआरवी की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बारादरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी बेटी की मीर की पैठ में रहने वाले सैफ नाम के युवक से दोस्ती थी। आरोप है कि आरोपी ने बेटी से शादी करने का झांसा देकर तीन साल तक उससे संबंध बनाए। जब वह उसके घर शादी की बात करने के लिए गई तो आरोपी युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया।

इसकी जानकारी होने पर उनकी बेटी तनाव में आ गई और घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने डायल 112 पर कॉल करके घटना की जानकारी दी जिसके बाद उसे पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

युवती की बहन ने बताया कि प्रेमी ने जब शादी करने से इंकार किया तो उसके लिए दूसरी जगह से रिश्ता तलाशने लगे। उसके बाद जानकारी होने पर आरोपी ने रिश्ते तुड़वा दिए। युवती की शादी के रिश्ते टूटने के बाद उसके भाइयों ने उसे घर से निकाल दिया था। तभी से ही वह छोटी बहन के साथ फाईक एंकलेव में रहने लगी थी। इस मामले में बारादरी पुलिस ने आरोपी सैफ पर रेप व उसके परिवार के अन्य लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

संबंधित समाचार