मुरादाबाद: कांवड़ियों की सुरक्षा को शहर में भारी वाहनों की आवाजाही बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। महाशिवरात्रि के मौके पर कांवड़ियों की सुरक्षा को भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। दिल्ली व हरिद्वार से आने वाले वाहनों के अलावा स्थानीय वाहन भी बदले मार्ग से गुजरेंगे। हरिद्वार, नरौरा, ऋषिकेश व गढ़मुक्तेश्वर की ओर से आने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा के लिहाज से रूट डायवर्जन किया गया …

मुरादाबाद,अमृत विचार। महाशिवरात्रि के मौके पर कांवड़ियों की सुरक्षा को भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। दिल्ली व हरिद्वार से आने वाले वाहनों के अलावा स्थानीय वाहन भी बदले मार्ग से गुजरेंगे। हरिद्वार, नरौरा, ऋषिकेश व गढ़मुक्तेश्वर की ओर से आने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा के लिहाज से रूट डायवर्जन किया गया है। फिलहाल रूट डायवर्जन 11 मार्च की दोपहर तक लागू किया गया है। हालांकि आवश्यकता होने पर डायवर्जन की अवधि बढ़ाई भी जा सकती है।

योजना के अनुसार बरेली से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन आंवला से शाहबाद, बिलारी, चन्दौसी, बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई और बुलंदशहर होते हुए दिल्ली जाएंगे। दिल्ली से आने वाले वाहन भी इसी रूट से होते हुए बरेली जाएंगे। मुरादाबाद से रामपुर जाने वाले भारी वाहन पंडित नगला बाईपास से कुंदरकी, बिलारी व शाहबाद होते हुए रामपुर आएंगे-जाएंगे। मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहन पंडित नगला से कुंदरकी, बिलारी, चन्दौसी, बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई से बुलंदशहर होते हुए गुजरेंगे।

दिल्ली से रामपुर व बरेली जाने वाले वाहन हापुड़ से डायवर्ट होकर बुलंदशहर, नरौरा, बबराला, बहजोई, बिलारी, शाहबाद और रामपुर होते हुए बरेली की ओर जाएंगे। मेरठ से मुरादाबाद, रामपुर व बरेली की ओर जाने वाले वाहन गढ़ चौपला से स्याना, बुलंदशहर मार्ग से नरौरा, बबराला, बहजोई, चन्दौसी, बिलारी और शाहबाद से रामपुर होते हुए बरेली जाएंगे। मुरादाबाद से बिजनौर और हरिद्वार की ओर जाने वाले वाहन काशीपुर तिराहा से ठाकुरद्वारा, जसपुर, अफजलगढ़, धामपुर होते हुए गुजरेंगे और इसी रूट से वापस आएंगे।

अमरोहा से मुरादाबाद, रामपुर और बरेली की ओर जाने वाले वाहन डींगरपुर तिराहा पाकबड़ा से डींगरपुर, कुंदरकी, बिलारी से शाहबाद व रामपुर होते हुए बरेली की ओर जाएंगे। अमरोहा से मुरादाबाद जाने वाले वाहन कैलसा से पाकबड़ा होते हुए फ्लाईओवर के नीचे से डींगरपुर तिराहा से गांगन तिराहा होते हुए शहर के अंदर प्रवेश करेंगे। अमरोहा से रामपुर, बरेली व सम्भल जाने वाले वाहन कैलसा रोड से पाकबड़ा होते हुए फ्लाईओवर के नीचे से डींगरपुर तिराहे से कुंदरकी व बिलारी होते हुए जाएंगे। एसपी ट्रैफिक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 11 मार्च की दोपहर 12 बजे तक रूट डायवर्ट रहेगा। जरूरत पड़ने पर समयावधि बढ़ सकती है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा