कुशीनगर: विवादित स्थान पर रखी बुद्ध की प्रतिमा को प्रशासन ने हटवाया
अमृत विचार, कुशीनगर। हाटा पिपराइच मार्ग पर सिंहपुर ड्रेन के पास कुछ शरारती तत्वों ने गौतम बुद्ध की मूर्ति को एक चबूतरे पर रख दिया गया। बुधवार को सुबह जब लोगों ने देखा कि बुद्ध की प्रतिमा को सड़क के किनारे रखा गया है। इसके बाद दलित समाज के लोग स्थानीय थाने पर पहुंचे और …
अमृत विचार, कुशीनगर। हाटा पिपराइच मार्ग पर सिंहपुर ड्रेन के पास कुछ शरारती तत्वों ने गौतम बुद्ध की मूर्ति को एक चबूतरे पर रख दिया गया। बुधवार को सुबह जब लोगों ने देखा कि बुद्ध की प्रतिमा को सड़क के किनारे रखा गया है। इसके बाद दलित समाज के लोग स्थानीय थाने पर पहुंचे और बुद्ध की प्रतिमा को पुनःउसी स्थान पर स्थापित करने के लिए स्थानीय थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह से बातचीत करने लगे।
इसके बाद उपजिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार योगेंद्र पांडेय को तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले को निस्तारित कराने को कहा जिसके बाद नायब तहसीलदार ने कानूनगो रामसिंह व लेखपाल राकेश लाल श्रीवास्तव व संजीव सरन मिश्रा से विवादित स्थल के पीछे जमीन को चिन्हित करने को कहा।
जमीन का सीमांकन होने के बाद प्रशासन ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा को ससम्मान वहां से हटाकर थाने को सुपुर्द कर दिया। मामले में तनाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन काफी चुस्त दुरुस्त रहा और थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह फोर्स के साथ सक्रिय दिखे।
इस मौके पर नायाब तहसीलदार योगेंद्र पांडेय, एसआई चन्द्रशेखर सिंह, यादव श्यामदेव सिंह, कानूनगो रामसिंह, हल्का लेखपाल राकेश लाल श्रीवास्तव, भीम ऑर्मी के जिला उपाध्यक्ष, अयोध्या कुमार अन्य पुलिस व राजस्व टीम उपस्थित रही।
