हरदोई: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
मल्लावां/हरदोई, अमृत विचार। नगर पालिका मल्लावां में ननिहाल से लौट रहे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोर्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सूचना मिलते ही परिजनों में …
मल्लावां/हरदोई, अमृत विचार। नगर पालिका मल्लावां में ननिहाल से लौट रहे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोर्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा गया।
नगर पालिका परिषद मल्लावां के कटरा बिल्हौर हाईवे पर चुंगी नंबर दो काजी टोला के पास माधवगंज की तरफ से आ रहे एक युवक को पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। युवक की पहचान दीपक पुत्र जवाहर (21) निवासी पचलाई देवखरिया थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव के रूप में हुई। मृतक युवक बुधवार देर शाम को अपने ननिहाल माधवगंज गया था, जहां से आज सुबह वापस लौट रहा था।
हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची मल्लावां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर युवक के परिवार वालों को सूचना दी तो घर में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
