महराजगंज के मजदूर की चंडीगढ़ मे हत्या, शव गांव पहुंचने पर छाया मातम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, महराजगंज। ठूठीबारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा निपनिया निवासी केदार मद्धेशिया (35) की चंडीगढ़ में कुछ अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी। केदार का शव जब गुरूवार को उसके पैतृक गांव पहुंचा तो परिजनों समेत ग्रामीणों में कोहरमा मच गया। केदार का शव देखने के बाद उसके परिजनों के आंसू थमने …

अमृत विचार, महराजगंज। ठूठीबारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा निपनिया निवासी केदार मद्धेशिया (35) की चंडीगढ़ में कुछ अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी। केदार का शव जब गुरूवार को उसके पैतृक गांव पहुंचा तो परिजनों समेत ग्रामीणों में कोहरमा मच गया। केदार का शव देखने के बाद उसके परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पूरे गांव में मातम के माहौल के बीच केदार के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिये ले जाया गया।

बताया गया कि केदार चंडीगढ़ में एक निजी बेकरी कंपनी में बतौर कारीगर का काम करता था। बीते सोमवार की रात कुछ अज्ञात लोगों ने चंडीगढ़ के सेक्टर 53 में फर्नीचर मार्केट के पास खाली पड़े प्लाट में ले जाकर केदार के सिर पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। उसका शव खाली प्लॉट के अंदर पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने चंडीगढ़ पुलिस को प्लॉट के अंदर शव पड़े होने की सूचना दी। पुलिस केदार को इलाज के लिये हॉस्पिटल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चंडीगढ़ में ही मौजूद मृतक के भाई जोगिंदर मद्धेशिया का कहना है कि सोमवार की रात केदार किसी की बर्थडे पार्टी में गया था। बर्थडे पार्टी के बाद वापस आते समय अज्ञात लोगों ने उस पर हमला किया और उसकी हत्या कर दी। इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

संबंधित समाचार