भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों के नाम घोषित, जानिए कौन-कौन बना स्थाई आमंत्रित सदस्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों, स्थाई आमंत्रित सदस्य तथा विशेष आमंत्रितों के नामों की बृहस्पतिवार को घोषणा की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्थाई आमंत्रित सदस्यों में शामिल किया गया है। प्रदेश भाजपा के मीडिया सह प्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने …

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों, स्थाई आमंत्रित सदस्य तथा विशेष आमंत्रितों के नामों की बृहस्पतिवार को घोषणा की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्थाई आमंत्रित सदस्यों में शामिल किया गया है। प्रदेश भाजपा के मीडिया सह प्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों, स्थाई आमंत्रित सदस्य तथा विशेष आमंत्रित सदस्यों के नामों की घोषणा की। पार्टी के सभी जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी एवं महापौर इस प्रदेश कार्यसमिति के आमंत्रित सदस्य होंगे।

पार्टी द्वारा जारी सूची के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ प्रदेश और केंद्र के अनेक मंत्रियों समेत कुल 28 वरिष्ठ नेताओं को स्थाई आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।

विशेष आमंत्रित सदस्यों के तौर पर सुरेश कुमार खन्ना, स्वामी प्रसाद मौर्य, सतीश महाना, आशुतोष टंडन और अनिल राजभर समेत 19 कैबिनेट मंत्रियों और सांसदों समेत कुल 94 नेताओं को शामिल किया गया है। पार्टी के 323 अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है।

संबंधित समाचार