कैमिकल फैक्ट्री में धमाके के बाद आग लगने से दो लोगों की मौत, छह घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काकीनाडा। आंध्रप्रदेश के सारपावरम के आटो नगर क्षेत्र में एक रसायन फैक्ट्री में गुरूवार को दो रसायन बायलरों के फटने से दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य एसिड की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में दिन …

काकीनाडा। आंध्रप्रदेश के सारपावरम के आटो नगर क्षेत्र में एक रसायन फैक्ट्री में गुरूवार को दो रसायन बायलरों के फटने से दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य एसिड की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में दिन की शिफ्ट में लगभग 100 कर्मचारी थे और लगभग तीन बजे दिन में बायलरों में हुए विस्फोट से पहली मंजिल की छत ही उड़ गई।

इसके बाद वहां जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई जिससे कर्मचारियों में अफरा तफरी का माहौल व्यापत हो गया। इस दौरान आग में 15 लोग फंस गए जिनमें से दो की मौत हो गई। इस दौरान छह अन्य लोग एसिड से बुरी तरह झुलस गए और उन्हें यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मामूली रूप से घायल लोगों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी डी मुरलीधरा रेड्डी और पुलिस अधीक्षक अदनान नसीम असमी ने घटनास्थल का दौरा किया और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की। कृषि राज्य मंत्री कुरासला कन्नाबाबू ने घटनास्थल पर जाकर फैक्ट्री प्रबंधन से बातचीत की और अस्पताल में भर्ती कर्मचारियों का हालचाल पूछा। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और घटना के जिम्मेदार लोगों को कतई नहीं बख्शा जाएगा।

संबंधित समाचार