बरेली: कहीं आपकी गाड़ीं की नंबर प्लेट के अंत में ये दो अंक तो नहीं, कट सकता है चालान
अमृत विचार, बरेली। अगले महीने से दो पहिया व चार पहिया वाहनों के चालान कटने शुरू होने वाले हैं। यह चालान उन वाहनों के काटे जाएंगे जिनकी गाड़ी के पंजीकरण का अंतिम अंक 0 या 1 होगा और उन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी होगी। इसके लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी …
अमृत विचार, बरेली। अगले महीने से दो पहिया व चार पहिया वाहनों के चालान कटने शुरू होने वाले हैं। यह चालान उन वाहनों के काटे जाएंगे जिनकी गाड़ी के पंजीकरण का अंतिम अंक 0 या 1 होगा और उन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी होगी। इसके लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शासन ने सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य कर दिया है। कई बार इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है लेकिन हर बार किसी न किसी समस्या के चलते इसे रोकना पड़ता है।
बीते दिनों शासन ने एक नई योजना के तहत हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना शुरू किया था। इसके लिए वाहनों के पंजीकरण के अंतिम नंबर का सहारा लिया गया। नंबरों के आधार पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की समय सीमा बांट दी गई जिसमें 0 व 1 नंबर वाले वाहन स्वामियों के लिए 15 अप्रैल, 2021 और 8- 9 नंबर वाले वाहन स्वामियों के लिए 15 जुलाई, 2022 तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य कर दिया गया है।
एआरटीओ प्रवर्तन जेपी गुप्ता का कहना है कि 0 और 1 नंबर वाले वाहन स्वामियों को शासन की तरफ से दी गई समय सीमा अब समाप्त होने की कगार है। 16 अप्रैल से सभी के चालान काटना शुरू कर दिए जाएंगे।
