बरेली: सड़क हादसों में दो छात्राओं समेत तीन की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। तेज गति ने गुरुवार को तीन घरों के चिराग बुझा दिए। बरेली-शाहजहांपुर रोड पर पचौमी के पास हुए हादसे में 12वीं की छात्रा की मौत हो गई। वह पचोमी शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए गए थी। वहीं, विलयधाम के पास अज्ञात कार ने रेलवे की परीक्षा देकर घर जा रही …

अमृत विचार, बरेली। तेज गति ने गुरुवार को तीन घरों के चिराग बुझा दिए। बरेली-शाहजहांपुर रोड पर पचौमी के पास हुए हादसे में 12वीं की छात्रा की मौत हो गई। वह पचोमी शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए गए थी। वहीं, विलयधाम के पास अज्ञात कार ने रेलवे की परीक्षा देकर घर जा रही छात्रा को टक्कर मार दी। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी सहेली घायल हो गई। वहीं, रिछा में सेवानिवृत्त फौजी की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में फौजी ने मौके पर दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रेलवे की परीक्षा देकर आ रही छात्रा को अज्ञात वाहन ने रौंदा
बरेली/फतेहगंज पूर्वी। घर आने के लिए वाहन का इंतजार कर रहीं दो छात्राओं को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई जबकि उसकी सहेली घायल हो गई। घायल लड़की ने वाहन का नंबर नोट कर लिया है। दोनों छात्राएं सिद्धि विनायक कॉलेज भोजीपुरा से रेलवे भर्ती की परीक्षा देकर आ रहीं थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया है।

दुर्गानगर निवासी वीरेन्द्र ने बताया कि उनकी बेटी पूनम बीए फाइनल की छात्रा थी। पूनम और उसकी सहेली कंचन ने रेलवे भर्ती के लिए आवेदन किया था। उसकी परीक्षा गुरुवार को सिद्धि विनायक कॉलेज भोजीपुरा में थी। पूनम व उसकी सहेली कंचन भोजीपुरा में परीक्षा देने के लिए गई थीं। परीक्षा के बाद कंचन व पूनम विलय धाम के पास सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार करने लगीं। इसी दौरान तेज गति से आ रही कार ने दोनों को टक्कर मार दी।

चूंकि पूनम आगे थी इसलिए उसे अधिक चोट आई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसकी सहेली कंचन घायल हो गई। कंचन ने वाहन का नंबर नोट कर लिया है। परिजनों ने नंबर पुलिस को दे दिया है। पोस्टमार्टम हाउस पर कंचन के पिता वीरेन्द्र ने बताया कि उनकी बेटी होनहार थी। शुरू से ही पढ़ने में तेज थी, इसलिए वह प्रतियाोगी परीक्षा की भी तैयारी कर रही थी। बेटी की मौत से वीरेन्द्र और पूनम की मां का रो-रो कर बुरा हाल है।

जलभिषेक करने गई छात्रा को छोटा हाथी ने मारी टक्कर मौत
बरेली/फतेहगंज पूर्वी। पचौमी में स्थित शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने गई छात्रा को छोटा हाथी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। छात्रा की मौत से परिजन गमगीन हैं।

फतेहगंज पूर्वी के थाना क्षेत्र निवासी आशाराम ने बताया कि उनकी बेटी मीनाक्षी (16) 12 वीं की छात्रा थी। गुरुवार को वह पचौमी में शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए गई थी। उसके साथ गांव की अन्य लड़कियां भी थीं। जलाभिषेक के बाद वह सड़क के किनारे खड़ी होकर वाहन का इंतजार करने लगी।

इसी दौरान तेज गति से आ रहे छोटा हाथी वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। टक्कर लगने के बाद मीनाक्षी दूर जा गिरी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। साथ के लोगों ने घटना की जानकारी आशाराम को दी। तब वह और उनके परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। आशाराम की चार बेटियां और एक बेटा है। मीनाक्षी सबसे बड़ी बेटी थी।

थल सेना से सेवानिवृत्त हवलदार की सड़क हादसे में मौत
कैंटीन से सामान लेने आ रहे रिटायर्ड फौजी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है। ऊधम सिंह नगर रुद्रपुर के टीसी कंपाउंड निवासी पूरन सिंह (51) थल सेना से हवलदार के पोस्ट से रिटायर हुए थे। साथ ही वह आर्मी की ओर से अशोका लीलेंड में सिक्योरिटी गार्ड नौकरी करते थे।

गुरुवार को वह अपनी बाइक से बरेली आर्मी कैंटीन आ रहे थे। रास्ते में रिछा के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक पूरन सिंह के पास से मिले आर्मी के कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस से उनकी शिनाख्त की गई और परिवार वालों को सूचित किया गया। पुलिस ने पूरन सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

संबंधित समाचार