देवरिया: वाराणसी रेल खंड के महाप्रबंधक ने भटनी रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया, अमृत विचार। वाराणसी रेल खंड के महाप्रबंधक पीके त्रिपाठी ने शुक्रवार को भटनी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इसके बाद पिवकोल व सलेमपुर रेल मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलखंड पर स्थित रेलवे स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। स्थानीय विधायक रामपुर कारखाना के प्रतिनिधि डॉ संजीव शुक्ला ने …

देवरिया, अमृत विचार। वाराणसी रेल खंड के महाप्रबंधक पीके त्रिपाठी ने शुक्रवार को भटनी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इसके बाद पिवकोल व सलेमपुर रेल मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलखंड पर स्थित रेलवे स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।

स्थानीय विधायक रामपुर कारखाना के प्रतिनिधि डॉ संजीव शुक्ला ने ग्रामीणों के साथ रेल महाप्रबंधक को अनुवा पार क्रासिंग के समीप एक सड़क बनाए जाने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने  महाप्रबंधक को  एक पत्र  भी सौंपा। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुगमता मिले।

संबंधित समाचार