सैदनगली: मकान की छत डालने की हो रही थी तैयारी, मिट्टी का ढेर गिरने से दबे मजदूर, एक की मौत, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सैदनगली। लिंटर डालने की तैयारी के लिए मिट्टी का डूला बनाया जा रहा था। जिसकी रोकथाम के लिए बल्लियां लगी थीं लेकिन अचानक एक बल्ली खिसक गई और मिट्टी का पूरा डूला काम कर रहे मजदूरों के ऊपर गिर गया। जिसमें मजदूर दब गए। मौके पर चीखपुकार मच गई। लोगों की भीड़ जमा हो गई। …

सैदनगली। लिंटर डालने की तैयारी के लिए मिट्टी का डूला बनाया जा रहा था। जिसकी रोकथाम के लिए बल्लियां लगी थीं लेकिन अचानक एक बल्ली खिसक गई और मिट्टी का पूरा डूला काम कर रहे मजदूरों के ऊपर गिर गया। जिसमें मजदूर दब गए। मौके पर चीखपुकार मच गई। लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने किसी तरह से मजदूरों को बाहर निकाला लेकिन तब तक छत्रपाल का सिर फट जाने से मौके पर ही मौत हो गई।

सैदनगली के कस्बे के इंतखाब ट्रेलर के यहां लिंटर डालने के लिए डूला बनाया जा रहा था। जिसमें बल्लियां बांधी गईं थीं। डूला बांधने में नखासा थाना क्षेत्र के रम्पुरा गांव निवासी छत्रपाल पुत्र ओम प्रकाश 45 वर्ष तथा मोनू पुत्र रामस्वरूपए धर्मपाल पुत्र खेम सिंह, चंपत पुत्र गंगाराम, जसबीर पुत्र सतबीर सभी मिलकर मजदूरी का काम कर रहे थे। तभी अचानक डूले की बल्ली खिसक गई और पूरा डूला मजदूरों के ऊपर गिर गया। जिसमें सभी मजदूर दब गए। जिसमें मजदूरों का निकालने पर छत्रपाल का सिर फट जाने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चारों मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

लिंटर गिरते ही पूरे आस पास अफरा तफरी मच गई। सैकड़ों लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने मिट्टी को हटाया और मजदूरों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल चारों मजदूरों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। उधर छत्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक छत्रपाल अपने पीछे उनकी पत्नी राकेश देवी, एक बेटा और तीन बेटी छोड़ गए हैं।

संबंधित समाचार