बरेली: वैक्सीनेशन का प्रतिशत बढ़ाने को भाजपा नेताओं ने संभाली कमान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जनपद में कोविड वैक्सीनेशन का प्रतिशत बेहद कम है। 20 प्रतिशत लोग ही वैक्सीन लगवा रहे हैं। इस पर राज्य सरकार ने चिंता जताई है। पंचायत चुनाव नजदीक हैं, कोरोना काल की उपलब्धियां लेकर आमजन के बीच पहुंचने के लिए भाजपा हाईकमान ने वैक्सीनेशन का प्रतिशत बढ़ाने के लिए संगठन के नेताओं …

बरेली, अमृत विचार। जनपद में कोविड वैक्सीनेशन का प्रतिशत बेहद कम है। 20 प्रतिशत लोग ही वैक्सीन लगवा रहे हैं। इस पर राज्य सरकार ने चिंता जताई है। पंचायत चुनाव नजदीक हैं, कोरोना काल की उपलब्धियां लेकर आमजन के बीच पहुंचने के लिए भाजपा हाईकमान ने वैक्सीनेशन का प्रतिशत बढ़ाने के लिए संगठन के नेताओं को लगाया है।

बरेली जनपद में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, शहर विधायक डा. अरुण कुमार और मेयर डा.उमेश गौतम समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार से 45 की उम्र से अधिक वाले लोगों को जागरूक करने की पहल शुरू कर दी है। केंद्रीय मंत्री, विधायक ने कई कार्यकर्ताओं को जिला अस्पताल ले जाकर उनका वैक्सीनेशन कराया। वैक्सीनेशन के 18 केंद्रों की प्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संबंधित समाचार