मुरादाबाद: दहेज में दो लाख रुपये और कार नहीं मिली तो पत्नी को दिया तलाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। दहेज में दो लाख रुपये और कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने महिला का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। देवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया, शिकायत करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। बाद में मायके आकर पति ने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की शिकायत …

मुरादाबाद,अमृत विचार। दहेज में दो लाख रुपये और कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने महिला का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। देवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया, शिकायत करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। बाद में मायके आकर पति ने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने बिलारी थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

बिलारी थाना क्षेत्र के ग्राम टांडा अमरपुर निवासी गुलनाज ने शुक्रवार को एसएसपी को पत्र दिया। गुलनाज का कहना था कि डेढ़ साल पहले उसका निकाह रामपुर जिले के शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हिम्मतपुर निवासी शाकिर के साथ हुआ था। निकाह के वक्त मायके वालों ने करीब पांच लाख रुपए खर्च किए थे। इसके बाद भी ससुराली दहेज से खुश नहीं थे। वह लोग दो लाख रुपए और कार की मांग कर रहे थे। इन्कार करने पर ससुरालियों ने शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

विवाहिता का आरोप है कि देवर ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने पति व अन्य ससुरालियों से इसकी शिकायत की तो वह उल्टा धमकाने लगे। आरोप है कि बाद में मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया, जिस कारण वह मायके में रहने लगी। बाद में मायके में पंचायत बुलाई गई। जिसमें पति ने बिना दहेज के उसे घर ले जाने से इन्कार कर दिया। बताते हैं कि जब दबाव डाला गया तो वह गुस्से में तीन तलाक देकर धमकाते हुए चला गया। एसएसपी ने बिलारी थाना पुलिस से जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

संबंधित समाचार