राहुल बोले- कोरोना काल में अडानी की संपत्ति 12 लाख करोड़ बढ़ी, आपकी कितनी बढ़ी?

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को सवाल किया कि जब कोरोना महामारी के कारण हर कोई संघर्ष करता नजर आ रहा है तो फिर उद्योगपति गौतम अडानी की संपत्ति 50 फीसदी कैसे बढ़ गई। उन्होंने यह टिप्पणी उस वक्त की है, जब एक खबर में कहा गया है कि 2021 …

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को सवाल किया कि जब कोरोना महामारी के कारण हर कोई संघर्ष करता नजर आ रहा है तो फिर उद्योगपति गौतम अडानी की संपत्ति 50 फीसदी कैसे बढ़ गई। उन्होंने यह टिप्पणी उस वक्त की है, जब एक खबर में कहा गया है कि 2021 में अडानी की संपत्ति 16.2 अरब डॉलर बढ़कर 50 अरब डॉलर हो गई।

कांग्रेस नेता ने यह खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, ”2020 में आपकी संपत्ति कितनी बढ़ी? जब उन्होंने 12 लाख करोड़ रुपये बनाए और उनकी संपत्ति 50 फीसदी बढ़ गई तो आप लोग संघर्ष कर रहे थे। क्या आप बता सकते हैं कि ऐसा क्यों है?”

संबंधित समाचार