शोएब अख्तर के नाम हुआ PAK का रावलपिंडी स्टेडियम, बोले- इस सम्मान को बयां करने के लिए शब्द नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को क्रिकेट में शानदार योगदान के लिए सम्मान मिला है। दरअसल, रावलपिंडी का केआरएल स्टेडियम अब शोएब अख्तर स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा। 45 साल के शोएब अख्तर ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने इस सम्मान के लिए आभार …

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को क्रिकेट में शानदार योगदान के लिए सम्मान मिला है। दरअसल, रावलपिंडी का केआरएल स्टेडियम अब शोएब अख्तर स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा। 45 साल के शोएब अख्तर ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने इस सम्मान के लिए आभार प्रकट किया है।

https://twitter.com/shoaib100mph/status/1370675554496708610

शोएब अख्तर ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘रावलपिंडी के केआरएल स्टेडियम का नाम बदलकर शोएब अख्तर स्टेडियम रखने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इसे व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। वास्तव में इतने सालों से मुझे जो प्यार और सम्मान मिला है, उसका आभार जताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैंने हमेशा पूरी निष्ठा के साथ पाकिस्तान की सेवा करने की कोशिश की।’

शोएब अख्तर खेल के दिनों में अपनी गति और अतिरिक्त उछाल से बल्लेबाजों को काफी परेशान करते थे। सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रिकी पोंटिंग जैसे खिलाड़ियों से उनकी अच्छी प्रतिद्वंद्विता थी. 2003 के विश्व कप में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 161.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी, जो आज भी क्रिकेट के इतिहास की सबसे तेज गेंद है।

संबंधित समाचार