महाराजगंज: फंदे से लटकता मिला छात्रा का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महाराजगंज। परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैकुंठपुर उर्फ बोदरवार टोला हरलालगढ निवासी भगवानदास पासवान की 16 वर्षीय पुत्री किरन पासवान का अपने ही झोपड़ी के मकान मे फासी के फंदे से लटकता हुआ शव रविवार की सुबह बरामद हुआ। घटना की जानकारी परिजनों ने फोन के माध्यम से परसामलिक पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे …

महाराजगंज। परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैकुंठपुर उर्फ बोदरवार टोला हरलालगढ निवासी भगवानदास पासवान की 16 वर्षीय पुत्री किरन पासवान का अपने ही झोपड़ी के मकान मे फासी के फंदे से लटकता हुआ शव रविवार की सुबह बरामद हुआ। घटना की जानकारी परिजनों ने फोन के माध्यम से परसामलिक पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे एस आई प्रिन्स कुमार, अमित कुमार, कांस्टेबल अभिलेष कुमार शंकर दयाल विवेक कुमार व महिला कांस्टेबल ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं पूछताछ मे परिजनो ने बताया की वह कक्षा आठ की छात्रा थी। हर रोज की भांति परिवार के सभी सदस्य बीते शनिवार की रात्रि मे भोजन करके सोने चले गये। और रविवार की सुबह देखा कि सुमन का शव फंदे से लटकता मिला। इस संदर्भ मे थानाध्यक्ष शाह मुहम्मद ने बताया की शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिये भेजा गया है। मौत का कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

संबंधित समाचार