रामपुर : युवक के घर जाकर युवती ने पीया जहरीला पदार्थ, मौत
रामपुर, अमृत विचार। थाना क्षेत्र की एक युवती ने युवक से निकाह नहीं होने पर गुस्सा में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सगे भाइयों के खिलाफ टांडा में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुट …
रामपुर, अमृत विचार। थाना क्षेत्र की एक युवती ने युवक से निकाह नहीं होने पर गुस्सा में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सगे भाइयों के खिलाफ टांडा में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुट गई है।
थाना टांडा के गांव मुकुटपुर निवासी इरशाद का आरोप है कि उसकी 22 साल की बेटी अरमाना नाजिम से निकाह करने की बात कह रही थी। निकाह करने में नाजिम और उसका भाई मुरशद बाधक बने थे। नाजिम ने अपने भाई के कहने पर निकाह नहीं किया। जिसके बाद युवती ने नाजिम के घर पर जाकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में युवती को अस्पताल में भर्इती कराया। जहां लाज के दौरान युवती की मौत हो गई।
युवती की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। इस मामले में सगे भाइयों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ स्वार धर्म सिंह मार्छाल का कहना है शादी नहीं हो पाने के कारण युवती ने नाजिम के घर पर जाकर जहरीला पदार्थ पी लिया था। जिससे उसकी मौत हो गई।
