बरेली: शादी का वादा कर दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। शादी का वादा कर युवक दो वर्ष तक तक दुष्कर्म करता रहा। युवती गर्भवती हुई तो उसने गर्भपात करा दिया। शादी की बात कहने पर वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी। मामले में गांव में पंचायत बैठी तो उसने युवती और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। पी़ड़िता …

अमृत विचार, बरेली। शादी का वादा कर युवक दो वर्ष तक तक दुष्कर्म करता रहा। युवती गर्भवती हुई तो उसने गर्भपात करा दिया। शादी की बात कहने पर वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी। मामले में गांव में पंचायत बैठी तो उसने युवती और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। पी़ड़िता ने थाना इज्जतननगर में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इज्जतनगर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती ने थाने में बताया कि उसका प्रेम संबंध उसके ही गांव के मोबिन खां से चल रहा है। आरोपी ने उसे एक मोबाइल फोन भी बात करने के लिए दिया था। उसने शादी का वादा भी किया था। एक बार आरोपी ने पीड़िता को घर बुलाया और नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी लगातार उससे दो वर्ष तक दुष्कर्म करता रहा। वह गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया।

पीड़िता ने बताया कि एक दिन आरोपी उसे अपने घर बुलाकर ले गया तब आरोपी के पिता और मां व एक अन्य व्यक्ति खलील खां ने उससे मारपीट की और घर से भगा दिया। इस संबंध में जब उसके परिजनों ने पंचायत बैठाई तब आरोपी ने निकाह से इनकार कर दिया। उसने दोबारा वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मोबिन, उसकी मां नूरजहां, पिता समीम खां और एक अन्य व्यक्ति खलील खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार