बरेली: बीएएमएस के परीक्षा शेड्यूल में हो सकता है बदलाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। बीएएमएस की परीक्षाओं के शेड्यूल में बदलाव किया जा सकता है। परीक्षाएं कितनी आगे बढ़ाई जाएंगी और कौन-कौन से पेपर में बदलाव होगा, इसे लेकर सोमवार को निर्णय हो सकता है। परीक्षाओं को लेकर कई बार छात्र विश्वविद्यालय प्रशासन से गुहार लगा चुके थे। कुलपति से भी छात्र मिले थे। कुलपति ने …

अमृत विचार, बरेली। बीएएमएस की परीक्षाओं के शेड्यूल में बदलाव किया जा सकता है। परीक्षाएं कितनी आगे बढ़ाई जाएंगी और कौन-कौन से पेपर में बदलाव होगा, इसे लेकर सोमवार को निर्णय हो सकता है। परीक्षाओं को लेकर कई बार छात्र विश्वविद्यालय प्रशासन से गुहार लगा चुके थे। कुलपति से भी छात्र मिले थे। कुलपति ने छात्रों को आश्वासन दिया था। उसके बाद ही इसमें बदलाव किया जा रहा है। बीएएमएस की परीक्षाएं का शेड्यूल 20 मार्च से जारी किया गया है। परीक्षाओं का समापन 12 अप्रैल को होना है।

विश्वविद्यालय में लगातार कई दिनों तक अलग-अलग आयुर्वेदिक महाविद्यालयों के छात्र पहुंचे थे और परीक्षा शेड्यूल का विरोध किया था। छात्रों का कहना था कि उनका पहला सत्र काफी देर से हुआ। दूसरे सत्र की पढ़ाई नहीं हो पाई। ऐसे में जल्द परीक्षा होने से उनके रिजल्ट पर फर्क पड़ेगा।

छात्रों ने कुलपति के अलावा परीक्षा नियंत्रक से भी मुलाकात की थी। परीक्षा नियंत्रक ने डीन से संपर्क करने के लिए कहा था। उसके बाद ही शेड्यूल में बदलाव की तैयारी की गई है। दो दिन की छुट्टी की वजह से शेड्यूल नहीं बदला गया। अब सोमवार को नया शेड्यूल जारी किया जाएगा।

संबंधित समाचार