बरेली: एआरटीओ कार्यालय में छह लोग कोरोना संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। एआरटीओ कार्यालय में सोमवार को लाइसेंस बनवाने आए छह लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। एक साथ छह लोग कोरोना पॉजिटिव मिलने से पूरे कार्यालय में दहशत का माहौल है। स्वास्थ विभाग की तरफ से सोमवार को एआरटीओ कार्यालय में रेंडम सेम्पलिंग के लिए एक कैम्प लगाया गया। जिसमें बाहर से आने …

बरेली,अमृत विचार। एआरटीओ कार्यालय में सोमवार को लाइसेंस बनवाने आए छह लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। एक साथ छह लोग कोरोना पॉजिटिव मिलने से पूरे कार्यालय में दहशत का माहौल है।

स्वास्थ विभाग की तरफ से सोमवार को एआरटीओ कार्यालय में रेंडम सेम्पलिंग के लिए एक कैम्प लगाया गया। जिसमें बाहर से आने वाले सभी लोगों की एंटीजन जांच की जा रही थी। जांच में छह लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमित सभी लोगों ने लाइसेंस की लाइन में भीड़ लगाकर अपना लाइसेंस भी बनवाया था। उनके आसपास लगे लोगों में भी दहशत का माहौल पैदा हो गया है।

हद तो इस बात की है कि संक्रमित कुछ लोग रिपोर्ट आने से पहले ही चले गए। संक्रमित लोगो में एक फरीदपुर, एक रौन्धी, एक मीरगंज, दो बहेड़ी और एक एआरटीओ कार्यलय का दलाल शामिल है।

 

संबंधित समाचार