मलाइका अरोड़ा ने योग करते हुए फैंस को किया नमस्ते, यहां देखें वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड में बदनाम मुन्नी के नाम से मशहूर मलाइका अरोड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मलाइका सिर के बल और पैरों को ऊपर उठाते हुए योग की मुद्रा में फैन्स को नमस्ते करती नजर आ रही …

मुंबई। बॉलीवुड में बदनाम मुन्नी के नाम से मशहूर मलाइका अरोड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मलाइका सिर के बल और पैरों को ऊपर उठाते हुए योग की मुद्रा में फैन्स को नमस्ते करती नजर आ रही हैं। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और लगातार मलाइका की तारीफ कर रहे हैं।

योगा करते हुए मलाइका ने शेयर किया वीडियो
मलाइका ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- कुछ हासिल करने के हमें अगले चरण जाने का समय होता है। इसलिए इस सप्ताह हम एक ऐसी कवायद करेंगे जो आपको नियमित अभ्यास के साथ एक पूर्ण मुद्रा प्राप्त करने में मदद करेगी। सब कुछ समय लगता है और यही होगा। फिर भी, जब तक हम इसे हासिल नहीं कर लेते, हम कोशिश करना छोड़ना नहीं चाहिए।

मलाइका अरोड़ा के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं इस वीडियो को सिर्फ 1 घंटे पहले ही शेयर किया गया है और अब तक इस वीडियो पर 1 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। मलाइका अरोड़ा ने ‘छैंया छैंया’ और ‘मुन्नी बदनाम’ जैसे सुपरहिट सॉन्ग उन्होंने दिए हैं।

संबंधित समाचार