अयोध्या: विधि-विधान से हुआ राम मंदिर की नींव भराई का वैदिक पूजन, 9 अप्रैल से शुरू होगा नींव भराई का काम
अयोध्या, अमृत विचार। श्री राम जन्मभूमि परिसर में ट्रस्ट द्वारा राम मंदिर की नींव भराई के लिए सोमवार को नींव भराई के लिए पूजन किया गया। जिससे अब गड्ढों की लेबलिंग का काम किया जा रहा है। सोमवार को शुभ मुहूर्त में 10 बजकर 55 मिनट पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने पूजन किया। इसके बाद …
अयोध्या, अमृत विचार। श्री राम जन्मभूमि परिसर में ट्रस्ट द्वारा राम मंदिर की नींव भराई के लिए सोमवार को नींव भराई के लिए पूजन किया गया। जिससे अब गड्ढों की लेबलिंग का काम किया जा रहा है। सोमवार को शुभ मुहूर्त में 10 बजकर 55 मिनट पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने पूजन किया। इसके बाद 9 अप्रैल से नींव भराई का काम शुरू किया जाएगा।

पूजन अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्र, महंत दिनेन्द्र दास, डीआईजी/एसएसपी दीपक कुमार सहित एल एंड टी के अधिकारी मौजूद रहे।
मंदिर निर्माण के लिए रामजन्मभूमि परिसर में निर्माण स्थल पर 40 फुट गहरी खुदाई का कार्य पूरा किया जा चुका है। वास्तुशास्त्र के अनुसार मुहूर्त रखा गया था। नींव भरने के लिए 9 अप्रैल की चैत्र कृष्ण त्रयोदशी तिथि तय की गई है।
