बरेली: पांच साल में 40 करोड़ रुपये के चालान, फिर भी नहीं दे रहे ध्यान
अमृत विचार, बरेली। जिले में बीते पांच सालों में वाहन चालकों के 40 करोड़ रुपये के चालान किए गए जिसमें अभी 21 करोड़ से अधिक के चालान की राशि बकाया है। यह चालान ट्रैफिक नियम तोड़ने पर किए गए ताकि हादसों को रोका जाए। इसके विपरीत हादसों का जो रिकॉर्ड है वह और भी डरावना …
अमृत विचार, बरेली। जिले में बीते पांच सालों में वाहन चालकों के 40 करोड़ रुपये के चालान किए गए जिसमें अभी 21 करोड़ से अधिक के चालान की राशि बकाया है। यह चालान ट्रैफिक नियम तोड़ने पर किए गए ताकि हादसों को रोका जाए। इसके विपरीत हादसों का जो रिकॉर्ड है वह और भी डरावना है।
इन पांच सालों में 5080 हादसे हुए जिनमें 2308 लोगों ने अपनी जान गंवा चुके हैं। चालान भरने और जान गंवाने के बावजूद लोग सड़क पर चलते वक्त यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
यातायात पुलिस मुख्यालय से सभी जिलों से बीते पांच साल में किए गए चालानों में शमन शुल्क को लेकर सूचना मांगी गई। इसके तहत जब बरेली जिले में पांच साल का रिकॉर्ड तैयार किया तो सामने आया कि 40 करोड़ 5 लाख रुपये कीमत के चालान संबंधित विभागों ने किए। इनमें 18 करोड़ 12 लाख रुपये का शमन शुल्क वसूला गया लेकिन 21 करोड़ से अधिक का शमन शुल्क बकाया है जिसमें कई चालान कोर्ट में भी पहुंच गए हैं। कई लोग चालान भरने ही नहीं आए।
कुछ चालान ट्रैफिक पुलिस ऑफिस में ही पड़े हैं जो कुछ दिनों पहले काटे गए। बीते एक महीने में करीब 94 हजार वाहन चेक किए गए, जिनमें करीब 18 हजार वाहनों के चालान किए गए। दूसरी तरफ हादसों की बात करें तो वर्ष 2020 में कोरोना काल की वजह से हादसों की संख्या में कुछ कमी आयी लेकिन वर्ष 2021 में लगातार हादसे हो रहे हैं। आई राड में फीड डाटा के अनुसार 15 दिनों में हादसों में 24 लोगों ने जान गंवाई। दूसरी तरफ 5 सालों में हुए हादसों में 4800 से अधिक लोग हादसों में घायल हुए।
बीते पांच साल में हादसे
वर्ष-हादसे-मौत-घायल
2020- 680-346-425
2019-1093-536-696
2018-1150-484-907
2017-1121-467-914
2016-1054-475-905
