महराजगंज: समाधान दिवस में आए 81 मामले, सात का मौके पर निस्तारण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नौतनवां/महराजगंज, अमृत विचार। तहसील सभागार में मंगलवार को संपूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी महराजगंज डा. उज्जवल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार ने की। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सभी फरियादियों की फरियाद अफसरों ने सुनी। जिलास्तरीय समाधान दिवस में कुल 81 मामले आये। जिसमें से सात मामलों का मौके …

नौतनवां/महराजगंज, अमृत विचार। तहसील सभागार में मंगलवार को संपूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी महराजगंज डा. उज्जवल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार ने की। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सभी फरियादियों की फरियाद अफसरों ने सुनी। जिलास्तरीय समाधान दिवस में कुल 81 मामले आये। जिसमें से सात मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।

डीएम ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान करने का निर्देश दिए। समाधान दिवस में आये 81 मामलों में से सात राजस्व विभाग के मामलों का निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को देते हुए समय सीमा के अंदर निस्तारित करने का निर्देश दिया गया। समाधान दिवस के दौरान कोविड-19 टीकाकरण भी किया गया।

महिला ने फीस माफी के लिए डीएम को दिया पत्र
जिलास्तरीय समाधान दिवस के दौरान एक महिला ने अपने दो बच्चों को होली क्रॉस स्कूल में पढ़ाने के लिए डीएम को प्रार्थना पत्र देकर फीस माफी की गुहार लगायी है। डीएम को दिये गए पत्र में उसने लिखा है कि उसके दो बेटे होली क्रॉस स्कूल में एक क्लास तीन में और दूसरा क्लास सिक्स में पड़ता है। कोरोना संक्रमण के दौरान कामकाज ठप होने के कारण वह दोनों बच्चों का फीस नहीं जमा कर सकी, जिसको लेकर उसके बच्चों का दाखिला स्कूल में दोबारा नहीं हो पा रहा है। डीएम ने उक्त मामले को संबंधित अधिकारी को सौंप दिया है।

इस दौरान विधायक अमनमणि त्रिपाठी, सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल, एसडीएम प्रमोद कुमार, सीओ अजय सिंह चौहान, जिला विकास अधिकारी जगदीश त्रिपाठी, तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता, उपायुक्त मानरेगा अनिल चौधरी, मुख्य चिकित्साधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव, जिलापूर्ति अधिकारी गौरी शंकर शुक्ला, जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार, डीपीआरओ केवी वर्मा, डीपीओ एसके राय, थानाध्यक्ष बरगदवा संजय दुबे, थानाध्यक्ष पुरन्दरपुर अशुतोष सिंह, थानाध्यक्ष परसामलिक शाह मोहम्मद, निरीक्षक शुभ नारायण दुबे सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार