हरदोई: होली के मद्देनजर आबकारी व पुलिस टीम सतर्क, कच्ची शराब बनाते 4 गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कछौना (हरदोई)। अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय आर भुसरेड्डी के आदेश पर पंचायत चुनाव एवं आगामी होली के त्योहार के मद्देनजर जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के दिशा निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के नेतृत्व में जनपद में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत सोमवार सांयकाल को आबकारी एवं …

कछौना (हरदोई)। अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय आर भुसरेड्डी के आदेश पर पंचायत चुनाव एवं आगामी होली के त्योहार के मद्देनजर जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के दिशा निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के नेतृत्व में जनपद में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत सोमवार सांयकाल को आबकारी एवं कछौना पुलिस टीम द्वारा थाना कछौना के ग्राम पूरब खेड़ा व कस्बे के ठाकुरगंज कंजड़ बस्ती में दबिश दी गई।

दबिश के दौरान लगभग 60 लीटर कच्ची शराब तथा 1400 किलोग्राम लहन व 4 भट्टी, शराब बनाने के अन्य उपकरण बरामद किये गए। बरामद शराब एवं उपकरणों को कब्जे में लेकर लहन को मौके पर नष्ट कर दिया गया। वहीं 4 व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। जिन पर आबकारी अधिनियम की धारा 60 व 60(2) के तहत 4 मुकदमें पंजीकृत किये गये।

इस अवसर पर आबकारी टीम में आबकारी निरीक्षक संडीला दिलीप वर्मा, आबकारी निरीक्षक सवायजपुर अखिलेश बिहारी वर्मा, तथा आबकारी निरीक्षक शाहाबाद नेहा सिंह मय आबकारी टीम तथा पुलिस टीम से थाना प्रभारी कछौना हंसमती, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह मय पुलस टीम के साथ मौजूद रहे।

संबंधित समाचार