महराजगंज: भांजी को छेड़खानी से बचाने पहुंचा मामा, शोहदों ने पीट-पीटकर फोड़ दिया सिर
अमृत विचार, महराजगंज। स्थानीय नगर पालिका परिषद के एक इंटर कालेज में मंगलवार की दोपहर छेड़खानी का विरोध करना छात्रा के मामा को भारी पड़ गया। विरोध जता रहे मामा का शोहदों ने पीट-पीटकर सिर फोड़ दिया। जानकारी के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की जांच पडताल में जुटी हुई है। घायला अवस्था में पीड़ित …
अमृत विचार, महराजगंज। स्थानीय नगर पालिका परिषद के एक इंटर कालेज में मंगलवार की दोपहर छेड़खानी का विरोध करना छात्रा के मामा को भारी पड़ गया। विरोध जता रहे मामा का शोहदों ने पीट-पीटकर सिर फोड़ दिया। जानकारी के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की जांच पडताल में जुटी हुई है।
घायला अवस्था में पीड़ित ने थाना कोतवाली पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि उसकी भांजी शहर के एक निजी कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा है और वह भी उसी कालेज में इंटरमीडिएट का छात्र है। मंगलवार की दोपहर स्कूल के बाद उक्त स्कूल का एक लड़का उसकी भांजी से छेड़छाड़ करने लगा।
इस पर जब उसने छेड़खानी का विरोध किया तो उसने हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। इस संदर्भ में सदर कोतवाल मनीष कुमार सिंह ने बताया कि उक्त मामले की जांच की जा रही है।
