बरेली: 15 अप्रैल को होगा विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 15 अप्रैल को होगा। राजभवन से राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के दीक्षांत समारोह में शामिल होने की तारीख विश्वविद्यालय प्रशासन को दे दी गई है। विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के अलावा राज्यपाल डोहरा के सेक्टर तीन में बने उ.प्र. राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय कार्यालय के …

 बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 15 अप्रैल को होगा। राजभवन से राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के दीक्षांत समारोह में शामिल होने की तारीख विश्वविद्यालय प्रशासन को दे दी गई है। विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के अलावा राज्यपाल डोहरा के सेक्टर तीन में बने उ.प्र. राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय कार्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी करेंगी। यहां का भी कार्यक्रम तय हो गया है। राज्यपाल के आने की तैयारियां विश्वविद्यालय व राजर्षि टंडन मुक्त विवि के क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों ने शुरू कर दी है।

बता दें कि विश्वविद्यालय ने दीक्षांत समारोह आयोजित कराने की तैयारी काफी पहले शुरू की थी। इसके लिए राजभवन से संभावित तिथियों में तारीख देने के लिए भेजा गया था। विश्वविद्यालय ने ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों मोड में दीक्षांत समारोह कराने के लिए फरवरी में तारीख मांगी लेकिन तारीख नहीं मिली। उसके बाद मार्च में संभावित तारीख रखी गईं। उससे पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले टॉपर्स की सूची भी जारी की गई। अब राजभवन से दीक्षांत समारोह की तारीख निर्धारित कर दी गई है।

राज्यपाल 15 अप्रैल को विश्वविद्यालय में आकर दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर विश्वविद्यालय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जल्द ही इसे लेकर बैठक की जाएगी। दीक्षांत समारोह में कौन-कौन अतिथि होंगे, कार्यक्रम कहां आयोजित होंगे, कितने छात्रों को शामिल किया जाएगा, इसे लेकर रूपरेखा तैयार होगी। छात्र-छात्राओं के ड्रेसकोड पहले ही निर्धारित कर दिए गए हैं।

राज्यपाल का कार्यक्रम आने के बाद पुलिस भी एक्टिव हो गई है। खुफिया एजेंसियां भी तैयारियों में जुट गई हैं। दीक्षांत समारोह के अलावा विश्वविद्यालय से कुछ दूरी पर बने राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय कार्यालय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में भी राज्यपाल शामिल होंगी। क्षेत्रीय समन्वयक डा. आरबी सिंह ने बताया कि नए भवन तीन मंजिला बना है। इसमें कक्षाएं भी संचालित होंगी। परीक्षाओं का भी आयोजन किया जाएगा। राज्यपाल के कार्यक्रम मिलने के बाद तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

दीक्षांत समारोह 15 अप्रैल को होगा। राज्यपाल दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। राजभवन से तारीख दे दी गई है। जल्द ही दीक्षांत समारोह की तैयारियां की जाएंगी। -प्रो. केपी सिंह, कुलपति, रुविवि

संबंधित समाचार