महराजगंज: घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महराजगंज, अमृत विचार। बृजमनगंज नगर पंचायत कस्बे के एक व्यापारी के मकान में मंगलवार की देर रात करीब 1 बजे अचानक आग लग जाने से पूरा मकान जलकर राख हो गया है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। रात में व्यापारी के घर से धुंआ उठता देख कस्बे के चौकीदार ने …

महराजगंज, अमृत विचार। बृजमनगंज नगर पंचायत कस्बे के एक व्यापारी के मकान में मंगलवार की देर रात करीब 1 बजे अचानक आग लग जाने से पूरा मकान जलकर राख हो गया है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है।

रात में व्यापारी के घर से धुंआ उठता देख कस्बे के चौकीदार ने आवाज देकर घटना की सूचना दी। तब तक आग मकान में तेजी से फैल चुकी थी। घर में रखे सिलेंडर में भी आग लग गई थी। जिसकी वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया था। सूचना मिलते ही देर रात दमकल की गाड़ियां मंगवाई गयीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। इस दुर्घटना में लगभग लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

संबंधित समाचार