बिजनौर : कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार
बिजनौर,अमृत विचार। बिजनौर जनपद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। …
बिजनौर,अमृत विचार। बिजनौर जनपद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि आरोपी पति नशे का आदी है। मामला थाना नजीबाबाद के ग्राम इब्राहिमपुर उर्फ नंगला इलाके का है।
जानकारी के अनुसार बिजनौर जिले के नजीबाबाद में गांव इब्राहीमपुर और नंगला निवासी विजय सिंह ने अपनी 50 वर्षीय पत्नी गुड्डो पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले से पत्नी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। वहीं घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। बच्चों के शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पहुंची पुलिस ने मृतका का शव अपने कब्जे में ले लिया। जांच पड़ताल के बाद शव को मोर्चरी भिजवा दिया।
वहींं पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। आरोपी पति की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए 2 टीमे गठित कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
